फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने प्राधिकरण के खिलाफ बुलाई महापंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

रबूपुरा (संवाद)। यमुना विकास प्राधिकरण से जमीनों का मुआवजा न मिलने से नाराज किसानों ने मंगलवार को बैठक कर महापंचायत बुलाई है। एस्कॉर्ट कोबोटा कंपनी के शिलान्यास से ठीक पहले किसानों ने बैठक करके ऐलान किया है कि अगर मुआवजा नहीं मिलेगा तो जमीन भी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का भी विरोध करने का ऐलान किया है। किसान नेता सुधीर त्यागी के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों ने बैठक करके प्राधिकरण के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि जब तक 154 एकड़ जमीन का उचित मुआवजा नहीं दिया जाएगा और किसानों की मुख्य मांगें पूरी नहीं होंगी तब तक उनका विरोध जारी रहेगा। यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-10 (मकसूदपुर) में प्रस्तावित एस्कॉर्ट कोबोटा कंपनी के लिए अधिग्रहित की गई 154 एकड़ जमीन को लेकर किसानों में आक्रोश है। महापंचायत में यमुना प्राधिकरण की तानाशाही और उदासीन रवैये के खिलाफ किसानों ने जमकर नारेबाजी भी की। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें