फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों ने किया प्राधिकरण पर तालाबंदी का ऐलान

विज्ञापन
विज्ञापन
दनकौर (संवाद)। किसान एकता संघ की बैठक बुधवार को दनकौर कार्यालय पर हुई। इसमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा के बैनर तले चल रहे धरने को लेकर चर्चा की गई। किसानों ने कहा कि धरने को आठ दिन हो चुके हैं, लेकिन प्राधिकरण अधिकारियों ने वार्ता की पहल नहीं की है, इससे किसानों में रोष है। बैठक में निर्णय लिया गया कि मांगों का समाधान नहीं होने पर 21 सितंबर को प्राधिकरण के दोनों मुख्य गेटों पर तालाबंदी की जाएगी। किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सोरन प्रधान ने कहा कि किसानों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बैठक में कई किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें