टोल मैनेजर के बयान से नाराज किसानों ने की बैठक
रबूपुरा (संवाद)। भाकियू कृषक शक्ति की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। इसमें किसानों के विभिन्न मुद्दों पर गहनता के साथ चर्चा की गई। किसानों ने जेवर टोल महाप्रबंधक के बयान पर गहरी नाराजगी जताई। किसानों ने कहा कि टोल मैनेजर ने अपने बयान में किसानों को असामाजिक तत्व कहा था, जो कि अपमानित करने जैसा है। संगठन के राष्ट्रीय संगठन मंत्री हरवीर सिंह ने कहा यदि एक सप्ताह के अंदर अधिकारी पर एफआईआर दर्ज कर उसे नहीं हटाया गया तो संगठन 22 जून को टोल पर महापंचायत करेगी। राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जीतू गुर्जर ने कहा कि संगठन की मासिक बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में संगठन का विस्तार भी किया गया।