फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसानों में बढ़ा आक्रोश, भानु गुट जल्द करेगा आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा (संवाद)। भारतीय किसान यूनियन (भानु) की मासिक बैठक रविवार को ग्राम बरौला, सेक्टर-49 स्थित प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया के कार्यालय पर आयोजित की गई। बैठक में नोएडा क्षेत्र के किसानों की पुरानी और लंबित समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में किसानों ने कहा कि 1976 में भूमि अधिग्रहण के बाद भी अब तक 5 प्रतिशत प्लॉट नहीं मिले हैं जिससे किसान वर्ग में गहरा असंतोष है। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और किसानों ने चेतावनी दी कि यदि प्राधिकरण ने जल्द ही उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया तो नोएडा अथॉरिटी के खिलाफ बड़ा आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक की अध्यक्षता ब्रह्मपाल ठेकेदार ने की जबकि संचालन नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने किया। मौके पर प्रमुख रूप से अनिल बैसोया, मनोज चौधरी, प्रेम सिंह भाटी, सुनील अवाना, अजय अधाना, जावेद खान, सोनू अवाना, अनिल अवाना, विजय, रवि मदान, ओमी प्रधान, शहाबुद्दीन खान, महेश, किटी बैसोया, चंद्रपाल, मोहित बैसोया, पवन खारी सहित सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें