फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: गेहूं का बीज न मिलने पर किसानों का फूटा गुस्सा, केंद्र पर हंगामा

विज्ञापन
प्रदर्शन करते किसान।
विज्ञापन
सेमरियावां। किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर बुधवार को सुबह से ही किसान बीज के लिए लाइन में लगे रहे लेकिन केंद्र के गेट पर ताला लटका रहा। कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, इससे किसानों में आक्रोश व्याप्त हो गया और किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया। गेंहूं बीज वितरण में अनियमितता और ओवररेटिंग को लेकर बुधवार को किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर समाजसेवी रिजवान मुनीर के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया। बीज की अनुपलब्धता और अफसरों की उदासीनता से नाराज प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। इस दौरान किसान कल्याण केंद्र पर मौजूद किसान रोहित कुमार, सईद अहमद, मो. सारिक, लाल जीवन, राम लगन, रियाज अहमद, मो. सज्जाक, केवल पाती, मालती देवी, विशाल कुमार आदि ने कहा कि शासन द्वारा 936 रुपये प्रति बोरी का मूल्य तय है, लेकिन केंद्र पर 1040 रुपये वसूले जा रहे हैं। इतना ही नहीं, केंद्र प्रभारी द्वारा रात में अपने चहेतों को बुलाकर बीज की काला बाजारी की। रिजवान मुनीर ने कहा कि अन्नदाता को ही बीज के लिए भटकना पड़े, यह बेहद शर्मनाक है। शासन को तत्काल जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि किसानों का शोषण बंद हो सके। केंद्र प्रभारी गिरिजेश कुमार ने बताया कि 410 कुंतल डीबीडब्ल्यू 303 प्रमाणित (1025 बोरी) गेंहू बीज किसान कल्याण केंद्र सेमरियावां पर आया था। इसमें से कुछ चयनित किसानों के प्रदर्शन का बीज भी शामिल रहा है। चयनित किसानों के प्रदर्शन का बीज छोड़कर शेष सभी बीज खतौनी व आधार से मिलान कर नियमानुसार उचित दाम पर किसानों में वितरित किया गया है। जबकि बीज वितरण दो दिन में किया गया है। पहले दिन हो हल्ला होता रहा। वितरण में बाधा उत्पन्न हुई। दूसरे दिन एसओ से लिखित में पुलिस फोर्स मांगी गई। फिर पुलिस फोर्स की मौजूदगी में नियमानुसार बीज वितरण किया गया। सभी आरोप निराधार है। बीज की डिमांड की गई है। बीज मिलते ही किसानों में बांटी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें