ऐतिहासिक होगी 22 नवंबर की किसान रैली
पिनगवां (संवाद)। जननायक जनता पार्टी के प्रवक्ता ऐडवोकेट राहुल जैन ने कहा कि आगामी 22 नवंबर को जिले के बडक़ली चौक पर होने वाली किसान रैली ऐतिहासिक होगी। उन्होंने शुक्रवार को जिले के एक दर्जन गांव के लोगों को रैली में पहुंचने के लिए न्यौता दिया। पूर्व उपप्रधानमंत्री देवी लाल के नक्शेकदम पर चलने वाले प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चैटाला का मेवात की जनता बेसब्री से इंतजार कर रही है। कुछ समय पहले मेवात पिछड़ेपन की लिस्ट में सबसे ऊंचाई पर था। दुष्यंत ने हरियाणा के सभी जिलों के समान विकास का बीड़ा उठाया है। राहुल जैन ने कहा कि रैली में दुष्यंत को दिए जाने वाला मांग-पत्र तैयार हो रहा है, जिसमें मेवात की प्रमुख मांगों को रखा जाएगा।