फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: किसान नेता को घर में किया नजरबंद

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान नेता को घर में किया नजरबंद
विज्ञापन


रबूपुरा। यूजीसी के विरोध में दिल्ली जा रहीं भारतीय किसान यूनियन महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी को पुलिस ने रविवार को उनके मकान में नजरबंद कर दिया। किसान नेता यूजीसी के विरोध में कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली के लिए रवाना होने वाली थीं। संगठन की ओर से 8 मार्च को दिल्ली के जंतर मंतर पर प्रदर्शन की घोषणा की गई थी लेकिन कार्यकर्ताओं के रवाना होने से पहले ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। रविवार सुबह रबूपुरा के एसआई अश्विनी यादव, अजय कसाना, नदीम चौहान अपनी फोर्स के साथ किसान नेता के घर पहुंचे और उन्हें नजरबंद कर लिया। रबूपुरा थाना प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए किसानों को दिल्ली जाने से रोका गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें