फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कार्रवाई से नाराज किसान नेता ने दी आमरण अनशन की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
रबूपुरा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर प्रस्तावित धरना प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे किसानों को उनके घर में ही हाउस अरेस्ट किए जाने से नाराज किसानों ने आमरण अनशन की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि असंवैधानिक तरीके से पुलिस उनके ऊपर दबाव बना रही है। पूरे जिले में किसानों को नजरबंद कर दिया गया है। भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्योराज सिंह को 16 अगस्त की रात से ही उन्हीं के घर में नजर बंद कर रखा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसानों को ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण पर होने वाले आंदोलन में शामिल होने से रोकने के लिए किसान नेताओं के खिलाफ यह कार्रवाई की गई है। उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि 17 अगस्त के बाद भी उन्हें हाउस अरेस्ट किया जाता है तो वह आमरण अनशन पर बैठने के लिए मजबूर हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें