कोतवाली क्षेत्र में बीती रात खेतों में धान की रखवाली कर रहे किसान की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना रुस्तमपुर गांव के पास स्थित खेतों में हुई। मृतक किसान का नाम इस्माइल है, जो मेहंदीपुर गांव का निवासी था। बताया जा रहा है कि धान चोरी करने आए चोरों ने किसान का विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी। सुबह करीब 7:00 बजे जब परिजन चाय-नाश्ता लेकर खेतों पर पहुंचे, तब उन्हें मामले की जानकारी हुई। परिजनों ने तुरंत पुलिस को घटना की सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस की टीमें शिकायत के आधार पर जांच में जुट गई हैं।