फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आकाशीय बिजली गिरने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पलवल। कलवाका गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली गिरने से 70 वर्षीय किसान सूका की मौत हो गई। किसान अपने खेत में भैंसों को चराने गया था। उसके साथ गांव का ही बीरपाल भी अपनी भैंसों को लेकर खेत में था। दोपहर करीब एक बजे अचानक बूंदाबांदी शुरू हुई और उसी समय आकाशीय बिजली गिरने से किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। बीरपाल ने तुरंत दौड़कर उसे सहारा देने का प्रयास किया, लेकिन किसान ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद बीरपाल ने ग्रामीणों को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल के शव गृह में भेजा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें