नोएडा (संवाद)। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मंगलवार को प्राचार्य डॉ. राजीव कुमार गुप्ता के सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह हुआ। महाविद्यालय के स्टाफ क्लब के इस कार्यक्रम में प्राचार्य के परिजन सहित सभी प्राध्यापक और पूर्व छात्र उपस्थित रहे। प्रो. (डॉ.) अनिता मिश्रा और डॉ. दिलीप कुमार ने उनके सफर, योगदान को पीपीटी वीडियो के माध्यम से साझा किया। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्य सचिव उत्तर प्रदेश प्रशांत कुमार मिश्रा ने महाविद्यालय की पुस्तक नोएडा एक खोज एक शोधात्मक अध्ययन का विमोचन किया।