फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से प्रसिद्ध चिकित्सक टीएन दुधा की मौत

विज्ञापन
डॉ. टीएन दुधा। फाइल फोटो - फोटो : ??. ???? ????
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर-22 निवासी प्रसिद्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डॉ. टीएन दुधा ने सोमवार को कोरोना से दम तोड़ दिया। डॉ. दुधा को उनके सामाजिक योगदान के लिए जाना जाता रहा है। वह सामान्य मरीजों से मामूली फीस लेते थे और गरीबों का इलाज मुफ्त करते थे। उनके नाम कई मुश्किल व महत्वपूर्ण इलाज कुशलतापूर्वक करने का रिकॉर्ड है। अभिनेता राज बब्बर, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूख अब्दुल्ला व पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर के वह फैमिली डॉक्टर थे। वहीं, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी ने उन्हें नोएडा रत्न से भी सम्मानित किया था। गाजियाबाद के एक अस्पताल में उनका कोरोना का इलाज चल रहा था। कुछ समय पूर्व वे पत्नी सहित संक्रमित हुए थे। उनके निधन पर शहर के राजनेताओं व समाजसेवियों ने ट्वीट कर श्रद्धांजलि भी दी। नवाब सिंह नागर ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें