फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: छात्रा की मौत के मामले में परिजनों ने नहीं दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
- महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरने से हुई थी 13 वर्षीय छात्रा की मौत
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की महागुन मायवुड्स सोसाइटी में 21वीं मंजिल से गिरकर हुई किशोरी (13) की मौत के मामले में परिजनों ने शनिवार शाम तक बिसरख कोतवाली पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। पोस्टमॉर्टम के बाद परिजन शव को अपने पैतृक गांव ले गए हैं। मूलरूप से फर्रुखाबाद निवासी प्रदीप सिसोदिया नोएडा के सेक्टर-63 स्थित एक आईटी कंपनी में कार्यरत हैं। वह परिवार के साथ महागुन मायवुड्स सोसाइटी में रहते हैं। बेटी प्रियांशी (13) मंथन स्कूल में कक्षा आठ की छात्रा थी। शुक्रवार तड़के किशोरी सोसाइटी की 21वीं मंजिल से नीचे गिर गई थी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया था कि किशोरी देर रात घर से बिना बताए निकली थी। कोतवाली प्रभारी रंजीत सिंह का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें