फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: परिवार से मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर-145 के पास परिवार से मारपीट और गाली-गलौज के मामले में सेक्टर-142 कोतवाली पुलिस ने बुधवार को प्राथमिकी दर्ज की है। लखनावली गांव निवासी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि दो जून को वह अपने भाई मनीष शर्मा और भतीजे कालू उर्फ प्रवीण शर्मा के साथ अपनी जमीन देखने गए थे। इसी दौरान वहां फिरे सिंह, धर्मी, रोहित भाटी, जीतू उर्फ जितेंद्र और अन्य लोग पहुंच गए। कहासुनी के बाद विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट की। उन्हें जान से मारने की भी धमकी दी। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार मिश्र ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें