फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: आईटीएस कॉलेज में गिरी फॉल सीलिंग, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के शिक्षण संस्थानों में छात्रों से करोड़ों रुपये की फीस वसूली के बावजूद सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर सवाल उठ रहे हैं। हॉस्टल में खराब खाना परोसे जाने की शिकायतों के बीच अब आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में कक्षा की फॉल सीलिंग गिरने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि हादसे के समय किसी छात्र के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं है। अभिभावकों का कहना है कि संस्थान मोटी फीस लेते हैं, लेकिन छात्रों की सुरक्षा और मूलभूत सुविधाओं पर अपेक्षित ध्यान नहीं दिया जा रहा। हॉस्टल के भोजन की गुणवत्ता को लेकर भी लगातार शिकायतें सामने आती रही हैं। ऐसे में सवाल है कि शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा मानकों की नियमित जांच आखिर कौन कर रहा है। अभिभावकों ने प्रशासन से मामले की जांच और संस्थानों में सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें