फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: कहीं गिरा पेड़ तो कहीं टूटे तार, फिर हुआ घंटों इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। शहर के कई इलाकों में मंगलवार शाम बारिश और धूलभरी आंधी के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। सेक्टर-71 में पेड़ और विद्युत पोल गिरने से आपूर्ति प्रभावित हुई। सेक्टर-63 में एलटी लाइन में फॉल्ट आया। सेक्टर-22, 55 समेत अन्य सेक्टरों में भी तारों में फॉल्ट के कारण घंटों बिजली गुल रही। अधीक्षण अभियंता तकनीकी विवेक कुमार पटेल ने बताया कि देहात क्षेत्र में बिजली ढांचे को अधिक नुकसान पहुंचा। कुछ क्षेत्रों में चार से छह घंटे तक आपूर्ति बाधित रही। निगम की टीमों ने मरम्मत कर आपूर्ति बहाल की। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें