ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग में मिला नकली नमक
- कंपनी के अधिकारी व पुलिस ने भंगेल की दो दुकानों पर की छापेमारी
माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। ब्रांडेड कंपनी की पैकिंग में नकली नमक बेचने का खुलासा हुआ है। टाटा सॉल्ट कंपनी के अधिकृत अधिकारी व पुलिस की टीम ने भंगेल की दो दुकानों में छापेमारी की तो मौके से 83 पैकेट नकली नमक बरामद हुआ। इस मामले में कोतवाली फेज टू पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ कॉपी राइट एक्ट व धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टाटा सॉल्ट कंपनी के लिए काम करने वाली चंडीगढ़ स्थित स्पीड सर्च सिक्योरिटी कंपनी के फील्ड मैनेजर पप्पू सिंह ने बताया कि उन्हें पता चला कि भंगेल की कुछ दुकानों में टाटा ब्रांड के नाम पर नकली नमन बेचा जा रहा है। इसके बाद कोतवाली फेज टू व कंपनी के अधिकारियों ने भंगेल के पंंडित किराना स्टोर व अग्रवाल किराना स्टोर में छापेमारी की। वहां टाटा ब्रांड के की छपाई के 83 पैकेट में नकली नमक मिला। पप्पू सिंह की शिकायत पर पुलिस ने पंडित किराना स्टोर के मालिक सुभाष शर्मा और अग्रवाल किराना स्टोर के मालिक चितर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।