फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेक दवा के धंधे का खुलासा: कैंसर के नकली इंजेक्शन का सप्लायर नोएडा से गिरफ्तार, ऐसे हाथ आया मास्टमाइंड

Wed, 10 May 2023 09:45 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा

सार

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बताया कि 21 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-52 में अस्पताल के पास 2.5 लाख रुपये में कैंसर के नकली इंजेक्शन बेचे जाएंगे।
विज्ञापन
गिरफ्तार कनिष्क राजकुमार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने कैंसर बीमारी में लगने वाले नकली इंजेक्शन बेचने के मास्टरमाइंड को नोएडा के सेक्टर-62 से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान कनिष्क राजकुमार के रूप में हुई है। टीम ने 21 अप्रैल को संदीप नामक व्यक्ति को नकली इंजेक्शन बेचते हुए गिरफ्तार किया था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने कनिष्क राजकुमार के नाम का खुलासा किया था।

विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने बताया कि 21 अप्रैल को उन्हें सूचना मिली थी कि सेक्टर-52 में अस्पताल के पास 2.5 लाख रुपये में कैंसर के नकली इंजेक्शन बेचे जाएंगे। सूचना के आधार पर टीम को तैयार किया गया। मौके पर पहुंची टीम ने पश्चिम बंगाल निवासी संदीप को कैंसर की बीमारी में इस्तेमाल होने वाले डेफीब्रोटाइड के नकली इंजेक्शन के साथ गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

आरोपी से पूछताछ में बताया कि वह मोती उर्रहमान अंसारी के लिए काम करता है। इस मामले में मुख्य आरोपी मोती उर्रहमान अंसारी ने ड्रग्स विभाग के सामने सरेंडर कर दिया था। उसने पूछताछ में बताया कि उसके पास दवाई को खरीदने व बेचने के लिए कोई कंपनी नहीं है। कैंसर के इंजेक्शन नोएडा निवासी कनिष्क राजकुमार से खरीदे थे। उसने बताया कि चार बार में 40 इंजेक्शन लिए थे। मुख्यमंत्री उड़नदस्ते, ड्रग्स विभाग व क्राइम यूनिट ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कनिष्क राजकुमार को नोएडा के सेक्टर-62 से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें