फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: फैजान सीएसके ने 77 रनों से मैच जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट ग्राउंड में शनिवार को फैजान सीएसके और थंडर स्ट्राइकर्स के बीच मैच हुआ। इसमें फैजान सीएसके ने 77 रनों से जीत प्राप्त की। फैजान सीएसके की टीम ने 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 207 रन बनाए। इसमें राशिद ने 28, शाकिब ने 29 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से परवेज और रियाज ने 3-3 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम 20.5 ओवर में 9 विकेट खोकर 130 रन ही बना सकी। टीम की ओर से फलक ने 43 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में फैजान सीएसके की ओर से इकबाल ने तीन विकेट प्राप्त किए। फैजान की टीम ने 77 रन से मैच जीता। मैन ऑफ द मैच आकिब को चुना गया। इस मौके पर रणवीर सिंह, हनी काजला, कोच दीपक सिद्धू, विनीत, विजय, प्रिंस, शुभम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें