फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जेवर के श्रीदुर्गे मंदिर में मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)। जेवर के श्रीदुर्गे मंदिर परिसर में शुक्रवार से वार्षिक मेला शुरू हो गया। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महिला और पुरुष कबड्डी प्रतियोगिताएं, दंगल और शोभायात्रा सहित कई आयोजन होंगे। कार्यक्रम के अनुसार, 10 अक्तूबर को महिला कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 11 अक्तूबर को सुंदरकांड और 12 अक्तूबर को राम बरात निकाली जाएगी। 13 से 15 अक्तूबर तक पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता होगी। 16 अक्तूबर को बाल दंगल आयोजित किया जाएगा। 17 अक्तूबर को होने वाले विशाल दंगल के विजेता को 51 हजार रुपये और रेशमी सेला दिया जाएगा। 18 अक्तूबर को विशाल महादंगल होगा, जबकि 19 अक्तूबर को शोभायात्रा निकाली जाएगी। 20 अक्तूबर को पुतला दहन के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें