फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: मां भूड़ा वाली मंदिर पर मेला शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुना सिटी (संवाद)।
विज्ञापन

सिरसा माचीपुर गांव स्थित मां भूड़ा वाली मंदिर पर बृहस्पतिवार से मेला शुरू हो गया। चार दिवसीय मेला 18 अक्तूबर तक चलेगा। मेले के दौरान महिला कबड्डी, पुरुष कबड्डी और विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा नौटंकी, मां भूड़ा वाली का जागरण और रागिनी कार्यक्रम भी होंगे। मेले में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इन कार्यक्रमों के माध्यम से ग्रामीणों और श्रद्धालुओं को मनोरंजन के साथ धार्मिक माहौल का आनंद लेने का अवसर मिलेगा। 18 अक्तूबर को अखाड़े के साथ मेले का समापन होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें