फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: असफलता को आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क स्थित नोएडा इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में नासा से जुड़े डॉ. अशोक प्रजापति ने 600 से अधिक इंजीनियरिंग छात्रों के साथ संवाद किया। सत्र का विषय असफलता सफलता की ओर बढ़ाया गया एक कदम है रहा। डॉ. प्रजापति ने छात्रों से कहा कि असफलता को रुकावट नहीं, बल्कि सीखने और आगे बढ़ने का अवसर समझना चाहिए। उन्होंने बताया कि वे गांव से स्कूल तक प्रतिदिन करीब 12 किलोमीटर साइकिल चलाते थे। लंबी दूरी को छोटे-छोटे हिस्सों में बांटकर पूरा करने की रणनीति ने उन्हें कठिन परिस्थितियों से निपटना सिखाया। छात्रों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, स्वायत्त प्रणालियों, साइबर सुरक्षा, क्लाउड कंप्यूटिंग और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उभरते क्षेत्रों में लगातार सीखते रहने की सलाह दी। निदेशक डॉ. विनोद कापसे ने छात्रों को अनुभवी पेशेवरों से सीखने और तकनीकी बदलावों के अनुरूप स्वयं को तैयार करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें