ग्रेटर नोएडा। बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट टेक्नोलॉजी (बिमटेक) ने एआई और टेक्नोलॉजी आधारित मानव संसाधन प्रबंधन जैसे उभरते क्षेत्रों पर फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम्स की सीरीज शुरू की है। ये ऑनलाइन कार्यक्रम फैकल्टी सदस्यों, शोधकर्ताओं, डॉक्टोरल स्कॉलर्स और इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप नई अकादमिक और रिसर्च स्किल्स से सशक्त बनाने के लिए तैयार किए गए हैं। बिमटेक की डायरेक्टर डॉ. प्रबिना राजीव ने कहा कि अंतर्विषयी शिक्षण, अनुप्रयुक्त शोध और अकादमिक-उद्योग सहयोग के लिए एक मजबूत मंच तैयार करना चाहता है। संस्थान शोध, नवाचार और तकनीक-आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत कर रहा है। ब्यूरो