फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida: ब्रांडेड कंपनी के लेबल लगाकर कपड़े बेच रही फैक्टरी का खुलासा, कॉपी राइट एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज

Sun, 07 May 2023 09:24 PM IST
Digvijay Singh माई सिटी रिपोर्टर, नोएडा

सार

पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कॉपी राइड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नोएडा सेक्टर-6 में ब्रांडेड कंपनी का लेबल और टैग लगाकर कपड़े बेचने वाली एक फैक्ट्री को पुलिस ने पकड़ा है। इसके लिए कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधियों के साथ पुलिस की टीम ने फैक्ट्री में छापेमारी की। यहां से भारी मात्रा में ब्रांडेड कंपनियों के लेबल व टैग लगे कपड़े बरामद किए गए हैं। कोतवाली फेज वन पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री मालिक के खिलाफ कॉपी राइड एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन

अंडर आर्मर और नाइकी कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि सुमित कुमार ने पुलिस से शिकायत की थी कि सेक्टर-6 की एक कंपनी में उनकी कंपनी के ब्रांड के नाम का लेबल और टैग लगाकर लोकल कपड़ों की सप्लाई की जा रही है। इसके बाद कंपनी के प्रतिनिधियों के साथ कोतवाली फेज-वन पुलिस की टीम सेक्टर-6 के ई ब्लॉक स्थित फैक्ट्री पहुंची तो वहां भारी मात्रा में लोवर, टी शर्ट व अन्य कपड़े बरामद हुए...जिसमें अंडर आर्मर व नाइकी के टैग लगे हुए थे। इसके बाद फैक्ट्री मालिक मोहित घई के खिलाफ कार्रवाई की गई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें