ग्रेटर नोएडा। पूर्वांचल सिल्वर सिटी में आयोजित निशुल्क नेत्र जांच शिविर में लोगों की आंखों की ज
संवाद न्यूज एजेंसी
ग्रेटर नोएडा। रोटरी क्लब ऑफ ग्रेटर नोएडा की ओर से इंडिया आई इंस्टीट्यूट के सहयोग से पूर्वांचल सिल्वर सिटी और पूर्वांचल हाइट सोसाइटी में निशुल्क नेत्र जांच एवं आयुष्मान कार्ड सहायता शिविर लगाया गया। इसमें 110 से अधिक लोगों की आंखों की जांच की गई, जबकि 22 लाभार्थियों के आयुष्मान भारत कार्ड बनवाए गए। कार्ड के माध्यम से लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के निशुल्क उपचार की सुविधा मिलेगी। शिविर में रोटेरियन मोहित बंसल, शुभम सिंघल, कपिल गर्ग, हर्ष गुप्ता और प्रमोद खनीजो मौजूद रहे। प्रमोद खनीजो इंडिया आई इंस्टीट्यूट के निदेशक हैं।