फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'स्पा चलाना है तो देना होगा पैसा': स्पा संचालिका को धमकी देकर मांगे रुपये, रंगेहाथ आरोपी गिरफ्तार

Sun, 20 Nov 2022 08:14 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा

सार

आरोप है कि पिछले एक माह से आरोपी जितेंद्र महिला संचालिका से व्हाट्सएप कॉल कर एकमुश्त रंगदारी व तीस हजार रुपये महीना देने की मांग कर रहा था। आरोपी लगातार महिला को धमकी देता था और स्पा पर आकर गाली गलौज कर उसे बर्बाद करने की धमकी देता था।
विज्ञापन
Arrest demo - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

परी चौक के पास एसएनजी प्लाजा में स्पा व मसाज पार्लर चलाने वाली महिला से रंगदारी व महीना (मंथली) देने की मांग की गई। महिला ने पुलिस को बुलाकर देकर आरोपी को रंगे हाथों गिरफ्तार करा दिया। अलीगढ़ निवासी आरोपी जितेंद्र उर्फ जीतू संचालिका से साढ़े तीन लाख रुपये एकमुश्त और 30 हजार रुपये मंथली मांग रहा था। आरोपी ने रुपये नहीं देने पर अधिकारियों से शिकायत कर स्पा बंद कराने की धमकी दी थी।

विज्ञापन


परी चौक के पास एसएनजी प्लाजा में स्पा व मसाज पार्लर चलाने वाली महिला ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसके स्पा में जितेंद्र करीब छह माह से आता था। आरोप है कि पिछले एक माह से आरोपी जितेंद्र महिला संचालिका से व्हाट्सएप कॉल कर एकमुश्त रंगदारी व तीस हजार रुपये महीना देने की मांग कर रहा था। आरोपी लगातार महिला को धमकी देता था और स्पा पर आकर गाली गलौज कर उसे बर्बाद करने की धमकी देता था। महिला ने आरोपी को रुपये देने का झांसा देकर बुलाया और पुलिस को सूचना दे दी। बीटा-2 थाना प्रभारी अनिल राजपूत का कहना है कि आरोपी को शनिवार को मौके से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

महिला ने रुपये मांगने का किया स्टिंग
थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी जितेंद्र ने अधिकारियों से स्पा की शिकायत की थी। जिसके बाद स्पा बंद करा दिया गया था। इसके बाद भी आरोपी रुपयों की मांग कर रहा था। आरोपी रुपये देने पर स्पा चालू कराने का भी झांसा देता था। महिला ने आरोपी के रुपये मांगने का स्टिंग कर पुलिस को सूचना दी थी। तभी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें