फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में नॉलेज पार्क 5 तक पहुंचे मेट्रो

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा वेस्ट में मेट्रो कनेक्टिविटी बेहतर बनाने की मांग एक बार फिर उठी है। गौतम बुद्ध नगर विकास समिति की अध्यक्ष रश्मि पाण्डेय ने विधायक पंकज सिंह से मुलाकात के दौरान नोएडा सेक्टर-51 से प्रस्तावित एक्वा लाइन मेट्रो का विस्तार नॉलेज पार्क-5 तक कराने की मांग की है। उन्होंने बताया कि टेकजोन-4, सेक्टर-16बी, केपी पांच और आसपास के क्षेत्रों में 100 से अधिक सोसाइटियां हैं। इन क्षेत्रों में बड़ी संख्या में लोग रहते हैं, जिन्हें बेहतर सार्वजनिक परिवहन की जरूरत है। विधायक पंकज सिंह ने कहा कि इस जनहित की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों, प्राधिकरणों और प्रदेश सरकार से लगातार संवाद किया जाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें