फोटो
नोएडा (संवाद)। नोएडा सिटीजन फोरम ने शहर की जनसमस्याओं को लेकर प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सेक्टर-29 स्थित मीडिया क्लब में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकारी अध्यक्ष शालिनी सिंह ने सेक्टर-150 के इंजीनियर युवराज मेहता की मौत की एसआईटी जांच में देरी और पारदर्शिता की कमी पर नाराजगी जताई। उन्होंने न्यायिक जांच की मांग की। वहीं, फोरम ने अवैध बैंक्वेट हॉल, डंपिंग ग्राउंड में लग रही आग, पेयजल संकट और जर्जर सीवर व्यवस्था का भी मुद्दा उठाया। संस्था ने अवैध निर्माण पर रोक लगाने, स्वच्छ जल आपूर्ति और ठोस कचरा प्रबंधन की मांग करते हुए प्रशासन से जवाबदेही तय करने को कहा।