फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्विन टावर के 32 में से 17 तलों पर लगेगा विस्फोटक

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सुपरटेक के ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट की तैयारियां तेज हो गई हैं। ट्विन टावर के 32 तलों में से दस के पूरे हिस्से व सात के आधे हिस्से में विस्फोटक लगेगा। एडिफिस इंजीनियरिंग के प्रतिनिधियों का कहना है कि 15 अगस्त तक ट्विन टावर को गिराने की संभावना बन रही है। जून के अंतिम सप्ताह तक यह तय हो जाएगा कि कितना काम हुआ है और कितना करना है। फिलहाल, 55 प्रतिशत काम हुआ है। इमारत में जिओ फाइबर टेक्सटाइल लगाने का काम चल रहा है। अब चार लेयर लगाई जा रही हैं। इसी तरह से लोहे की जाली आदि लगाने का काम किया जा रहा है। इसे भी चार लेयर में करने का निर्देश दिया गया है। बताया जा रहा है कि ट्विन टावर को बारिश के मौसम में गिराने से धूल आदि की समस्या नहीं आएगी। हालांकि, विस्फोटक आदि लगाने में थोड़ी दिक्कत आएगी। एजेंसी के प्रतिनिधियों का कहना है कि उन्हें कोर्ट की ओर से 28 अगस्त तक की मोहलत मिली है। इस अवधि में उनकी तैयारियां पूरी हो जाएंगी और ट्विन टावर के अंतिम ब्लास्ट का काम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें