नोएडा (संवाद)। सेक्टर-121 स्थित होम्स-121 सोसाइटी में 11 अक्टूबर को एओए ने यूपी क्राइम पुलिस के सहयोग से साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इसमें क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर समरपाल, कमल सारस्वत और पूजा ने निवासियों को साइबर अपराधों से बचाव के तरीके बताए। एओए अध्यक्ष सत्यम पांडेय ने बताया कि कार्यक्रम में ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, ओटीपी, यूपीआई धोखाधड़ी और बैंकिंग से जुड़े साइबर अपराधों के बारे में जानकारी दी गई।