नोएडा। तेल और गैस की सप्लाई में आ रही रुकावटों को देखते हुए अवादा ग्रुप ने शुक्रवार को अवादा भारत उदय यात्रा का शुभारंभ नोएडा सेक्टर-62 से किया गया। इसके तहत ग्रुप ने नुक्कड़ नाटक के जरिए स्वच्छ और प्राकृतिक ऊर्जा के स्रोत और बिजली बचाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। अभियान के लिए तैयार की गईं गाड़ियां नौ राज्यों के 27 शहरों का भ्रमण करेंगी। अगले 35 दिनों तक यह यात्रा चलेगी। इस मौके पर अवादा एनर्जी के सीईओ किशोर नायर, अवादा इलेक्ट्रो के प्रेसिडेंट (मैन्युफैक्चरिंग) वीनू जॉर्ज, अवादा ग्रुप के प्रेसिडेंट और हेड (ग्रीन हाइड्रोजन) प्रशांत चौबे शामिल रहे। ब्यूरो