रबूपुरा। रबूपुरा के मीणा ठाकुरान मोहल्ले में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में बृहस्पतिवार को कथावाचक हितेश माधव महाराज ने भागवत कथा के महत्व, मानव जीवन एवं उसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। कथा वाचक ने कहा कि किसी क्रिया विशेष को भक्ति नहीं कहा जाता। सद्गुणों का समुच्चय ही भक्ति है। इसके अलावा भगवान को केंद्र में रखकर किया गया कार्य भी भक्ति है। इस दौरान वीरपाल सिंह मीणा, गोपाल मीणा, चंद्रपाल पहलवान आदि मौजूद रहे। ब्यूरो