नोएडा। एमिटी विश्वविद्यालय में कार्यक्रम-अश्वमंथन आयोजित किया गया। 11 मार्च तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सोमवार को गाजियाबाद के एसबीएल प्राइवेट लिमिटेड के प्लांट हेड डॉ. अनिल कनौजिया ने कहा, आयुष मंत्रालय समेत कई सरकारी क्षेत्र औषधीय वनस्पतियों और वस्तुओं को वैश्विक बाजार में बढ़ाने के लिए कई सार्थक प्रयास कर रही हैं। एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ पब्लिक हेल्थ एंड हॉस्प एडिनिस्ट्रेशन की डॉ. शजीना सईद ने कहा, आज हृदय और रक्तवाहिकाओं संबंधी रोग विश्व में मृत्यु का प्रमुख कारण है। एमिटी इंस्टीटयूट ऑफ फार्मेसी के उप निदेशक डॉ. एचआर चिंतमे ने कहा, अश्वमंथन सिर्फ एक अकादमिक कार्यक्रम नहीं है एक समावेशी स्वास्थ्य आंदोलन भी है। ब्यूरो