फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पंचायत में किया संगठन का विस्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। चोटपुर स्थित जितेंद्र कॉलोनी पुश्ता पार में भारतीय किसान परिषद के नेतृत्व में बिजली और पानी की समस्याओं को लेकर पंचायत हुई। संगठन के वरिष्ठ नेता सुखवीर खलीफा ने लोगों से एकजुट होकर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया। इस दौरान संगठन के विस्तार को लेकर कई पदाधिकारियों की जिम्मेदारियां भी घोषित की गईं। सोनू यादव को प्रदेश संगठन मंत्री और लोकेश यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया। वहीं दिनेश और नरेश को जिला स्तर की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस दौरान जयवीर प्रधान, सीसपाल, भगत जी, मुकेश कोच, भोला पहलवान, विकल यादव, प्रिंस यादव, वीरेंद्र, प्रदीप, सलमान, कुलदीप, राजेश, विकास और रितेश भी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें