फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: जिले के 15 परीक्षा केंद्रों पर 3213 ने दी परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, लिपिक एवं सहायक स्तर-तीन मुख्य परीक्षा आयोजित कराई गईं। इस दौरान परीक्षार्थियों के कलाई से घड़ी, कान में लगे किसी भी तरह के ईयर फोन, इलेक्ट्रानिक डिवाइस, ब्लूटूथ आदि ले जाने पर प्रतिबंध रहा। परीक्षा में 6168 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिसमें से 3213 छात्रों ने परीक्षा दी और 2955 ने परीक्षा छोड़ दी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा अन्य अधिकारियों की कड़ी निगरानी के बीच परीक्षा कराई गई। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की मंशा के अनुरूप जिले के 15 केंद्रों पर रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया। नकल विहीन व शांतिपूर्ण माहौल में सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में परीक्षा संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें