नई दिल्ली। शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के दाखिलों के लिए होने वाला ड्रॉ ऑफ लॉट्स स्थगित कर दिया गया है। यह ड्रॉ पहले बृहस्पतिवार को आयोजित किया जाना था, लेकिन प्रशासनिक कार्यों की वजह से इसे टाल दिया गया। प्रशासन की ओर से अगली तारीख की जानकारी नहीं दी गई है। संशोधित तारीख की घोषणा जल्द ही आधिकारिक माध्यमों से की जाएगी। इसके लिए अभिभावकों को आधिकारिक वेबसाइट देखते रहना होगा। ब्यूरो