फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव धुलावट में दो घंटे बंद रही ईवीएम, मतदाताओं ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन
तावडू। गांव धुलावट स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के बूथ नंबर 191 पर ईवीएम में तकनीकी खराबी के चलते करीब दो घंटे तक मतदान बाधित रहा। इससे खफा लोगों में भारी नाराजगी देखी गई। इस दौरान लोगों और कर्मचारियों में मामूली नोक-झोंक भी हुई। ग्रामीणों की सूचना पर बसपा प्रत्याशी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से ईवीएम को जल्द शुरू कराने की मांग की। मतदाता निशार, जावेद, फारूख, आबिद, असगर, इरफान, साजिद व यूनुस आदि ने बताया कि गांव के स्कूल में बने बूथ नंबर 191 में सुबह मतदान शुरू होते ही ईवीएम में खराबी आ गई। इस वजह से करीब आधा घंटा बाद मतदान शुरू हुआ। लेकिन इसके आधा घंटा बाद ईवीएम में दोबारा खराबी आ गई और करीब एक घंटे तक लोग मतदान शुरू होने का इंतजार करते रहे। इस दौरान बुजुर्ग मतदाता कर्मचारियों और व्यवस्थाओं को कोसते नजर आए। ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर 2:15 बजे पुन: ईवीएम में खराबी आ गई और 35 मिनट तक मतदान बाधित रहा। इसके चलते मतदाताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें