रुद्रपुर। लालपुर के आयुष्मान आरोग्य मंदिर में हर शनिवार पाइल्स, फिशर और फिस्टुला का क्षार सूत्र विधि से इलाज किया जाएगा। लोगों को अग्निकर्म चिकित्सा और आयुर्वेदिक शल्य चिकित्सा की सुविधा मिलेगी। बृहस्पतिवार को कार्यवाहक जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डाॅ. आलोक कुमार शुक्ला ने नेशनल आयुष मिशन के नोडल अधिकारी डॉ. संदीप चौधरी, शल्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अब्दुल कय्यूम ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालपुर का निरीक्षण किया। बताया गया है कि शुक्रवार तक रोगियों का पंजीकरण किया जाएगा। आयुष्मान आरोग्य मंदिर लालपुर की प्रभारी डॉ. सोनम आदि मौजूद थे।