फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: राजधानी में हर दिन 105 महिलाएं हो रहीं घरेलू हिंसा की शिकार

विज्ञापन
विज्ञापन
हेल्पलाइन नंबर पर आईं शिकायतों के आधार पर तैयार दिल्ली महिला आयोग की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
विज्ञापन

आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने केंद्र और राज्य सरकार को रिपोर्ट भेजने की बात कही
-
06 लाख से अधिक शिकायतें मिलीं एक साल में
40 लाख से ज्यादा मिलीं शिकायतें सात सालो में

संवाद न्यूज एजेंसी

नई दिल्ली। राजधानी में एक साल में बड़ी संख्या में महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार हुई हैं। हर दिन करीब 105 महिलाओं से घरों में मारपीट की गई। इसका खुलासा दिल्ली महिला आयोग की रिपोर्ट से हुआ है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने शनिवार को इस रिपोर्ट को जारी किया। रिपोर्ट जुलाई 2022 से जून 2023 के बीच आयोग के हेल्पलाइन नंबर पर आई शिकायतों के आधार पर तैयार की गई है। रिपोर्ट आयु वर्ग, क्षेत्र व समय के आधार पर भी शिकायतों का विश्लेषण करती है। सबसे ज्यादा शिकायतें 21-31 आयु वर्ग में आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, एक साल में आयोग को 6,30,288 शिकायतें मिलीं। इनमें से 92,004 पर मामले दर्ज किए गए हैं। इनमें सबसे ज्यादा 38,342 मामले घरेलू हिंसा से जुड़े हैं। इसके बाद पड़ोसियों के साथ झगड़े की 9,516 शिकायतें हैं। इसके अलावा दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के 5,895 मामले, पॉक्सो के 3,647, अपहरण के 4,229 व साइबर अपराध के 3,558 मामले हैं। आयोग को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर-181 पर 1,552 गुमशुदा महिलाओं की शिकायतें भी मिली हैं। स्वाति मालीवाल के मुताबिक, रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेजी जाएगी, ताकि महिलाओं की सुरक्षा पर काम हो सके। सात साल करीब 40 लाख शिकायतें मिली हैं। आयोग संकटग्रस्त महिलाओं की हर संभव मदद करता है।
विज्ञापन


21 से 31 आयु वर्ग में सबसे ज्यादा मामले
रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्यादा 41.5 फीसदी शिकायतें 21-31 साल की युवतियों की आई हैं, जबकि 31-40 उम्र की महिलाओं की संख्या 21.8 फीसदी है। 11-20 आयु वर्ग में 18.41 फीसदी और 41-50 वर्ष आयु वर्ग में 7.26 फीसदी मामले सामने आए हैं। आयोग को 60 वर्ष और उससे अधिक उम्र की लगभग चार फीसदी यानी करीब 3,735 शिकायतें मिलीं। इनमें 90 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं के 40 मामले शामिल हैं।
नरेला व भलस्वा डेयरी से सबसे ज्यादा शिकायतें
महिला उत्पीड़न से संबंधित सबसे अधिक मामले नरेला व भलस्वा डेयरी क्षेत्र में सामने आए हैं। नरेला में 2,976, भलस्वा डेयरी में 1651, बुराड़ी में 1523, कल्याणपुरी में 1371 और जहांगीरपुरी में 1221 शिकायतें आयोग को मिलीं।
विज्ञापन




मई, जुलाई व अगस्त में आईं सबसे ज्यादा कॉल

महिला आयोग के पास सर्वाधिक कॉल मई, जुलाई व अगस्त में आईं। एक वर्ष में सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को सबसे ज्यादा मामले दर्ज किए गए। वहीं, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे के बीच ज्यादातर कॉल रिसीव की गईं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें