फोटो-
नोएडा (संवाद)। सेक्टर-125 स्थित एमिटी विश्वविद्यालय में 27वें अंतर एमिटी संस्थान खेल प्रतियोगिता संगठन 2026 के समापन समारोह की पूर्व संध्या पर मंगलवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसमें नोएडा, जयपुर, मोहाली, पटना, कोलकाता, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ताशकंद और विभिन्न एमिटी ग्लोबल बिजनेस स्कूलों के विद्यार्थियों ने प्रस्तुतियां दीं। एमिटी विश्वविद्यालय उत्तर प्रदेश के चांसलर डॉ. अतुल चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ खेल और संगीत भी जीवन के अभिन्न अंग हैं। खेल विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करते हैं। कार्यक्रम में डॉ. असीम चौहान, अजीत चौहान, डॉ. पूजा चौहान, डॉ. बलविंदर शुक्ला और डॉ. गुरिंदर सिंह सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।