फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: पैर में चोट से भी नहीं डिगा हौसला,व्हीलचेयर से पहुंचे

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। शतरंज प्रतियोगिता में शामिल होने से पहले कैंब्रिज स्कूल के जूनियर वर्ग के खिलाड़ी अमोघ खुराना के पैर में चोट लग गई। घायल होने के बाद भी अमोघ का हौसला नहीं डिगा। उन्होंने पिता से प्रतियोगिता में खेलने के लिए जाने की जिद की। पिता के मना करने के बाद भी अमोघ का आत्मविश्ववास कमजोर नहीं हुआ। वह व्हीलचेयर पर सवार होकर ग्रैंड फिनाले में पहुंचे। अमोघ खुराना ने बताया कि स्कूल में आइस और वॉटर गेम खेलते समय चोट लगी थी। चोट के कारण वह इतना बड़ा मंच खोना नहीं चाहते थे। अमोघ रोजाना एक से दो घंटे शतरंज का अभ्यास करते हैं। उन्होंने पूरे मन से मुकाबला खेला है। खेल के दौरान वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें