फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: अनुसंधान और नवाचार को वैश्विक स्तर पर स्थापित करना समय की आवश्यकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय (जीबीयू) और आईकेएस हेरिटेज एसोसिएशन (इक्शा) के संयुक्त तत्वावधान में द्वितीय वार्षिक अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सम्मेलन का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय सम्मेलन की थीम आईकेएस: री-वीविंग द थ्रेड्स ऑफ नॉलेज रखी गई है। सम्मेलन के लिए 385 शोध-सार प्राप्त हुए, जिनमें समीक्षा के बाद 75 शोध-पत्र प्रस्तुतीकरण के लिए चुने गए। कुलपति प्रो. राणा प्रताप सिंह ने कहा कि भारतीय ज्ञान प्रणाली मानव कल्याण, वैज्ञानिक चिंतन और सतत विकास की आधारशिला रही है। इस दौरान भारतीय दर्शन, विज्ञान, संस्कृति और नीति निर्माण से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञ विचार साझा करेंगे। सम्मेलन संयोजक प्रो. अश्विनी बी. देसाई ने कहा कि आयोजन भविष्य के शोध और नवाचार को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें