फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: ईएसआईसी का वर्चुअल निरीक्षण पूर्ण, रिपोर्ट प्रेषित

विज्ञापन
विज्ञापन
नोएडा। सेक्टर- 24 स्थित ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज व अस्पताल का तीन जुलाई को राष्ट्रीय चिकित्सा परामर्श ने वर्चुअल निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने अस्पताल प्रबंधक को कुछ कमियां भेजी, ताकि अस्पताल इनको दुरुस्त कराकर मेडिकल कॉलेज का रास्ता साफ कर सके। सोमवार की शाम अस्पताल की ओर से इसकी रिपोर्ट भेज दी गई है। अस्पताल में इस सत्र से 50 बेड पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू होनी है। इसके लिए अस्पताल में अकेडमिक जोन तैयार कर लिया गया है। अस्पताल की पुरानी बिल्डिंग के प्रथम तल को अकेडमिक जोन में तबदील किया गया है। फ्लैट को हॉस्टल बनाया गया है, ताकि दाखिला लेने वाले छात्र रह सकें। नीट के जरिए इन सीटों पर दाखिला होगा। अस्पताल की डीन डॉ हरनाम कौर ने बताया कि वर्चुअल निरीक्षण हो गया। कुछ कमियों पर रिपोर्ट मांगी गई है। लगभग सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें