फोटो
ग्रेटर नोएडा (संवाद)। ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित सेंचुरियन क्रिकेट मैदान पर चल रहे सेंचुरियन कप सीजन-15 के लीग मैच में एपिक ब्लास्टर्स ने टीम ए-7 को तीन विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ए-7 ने दस विकेट के नुकसान पर 180 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एपिक ब्लास्टर्स की टीम ने सात विकेट पर 181 रन बनाकर मैच जीता। सुमित को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।