नोएडा (संवाद)। प्रधानमंत्री विकसित भारत रोजगार योजना (पीएमवीबीआरवाई) को उद्योगों तक तेजी से पहुंचाने के लिए ईपीएफओ नोएडा ने डिजिटल प्लेटफॉर्म का सहारा लिया है। शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय की ओर से एक विशेष वेबिनार का आयोजन हुआ। इसमें गारमेंट्स सेक्टर के 12 प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वेबिनार का संचालन क्षेत्रीय आयुक्त-2 कुमार राघवेंद्र ने किया।