नोएडा (संवाद)। सेक्टर-24 स्थित क्षेत्रीय कार्यालय कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के खिलाड़ियों ने इंडोर गेम्स में दो स्वर्ण पदक जीते हैं। यह प्रतियोगिता कानपुर में हुई। लेखा अधिकारी सरबजीत सिंह ने मेंस डबल्स कैरम में गोल्ड मेडल जीता। सामाजिक सुरक्षा सहायक ज्योति यादव ने महिला सिंगल्स कैरम में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मेजर ध्यानचंद के बेटे अशोक ध्यानचंद उपस्थित रहे। साथ ही खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई दी। कार्यालय की ओर से भी सरबजीत सिंह और ज्योति यादव को जीत शुभकामनाएं दी गईं। ईपीएफओ नोएडा कार्यालय के अधिकारियों का कहना है कि यह उपलब्धि केवल व्यक्तिगत सफलता नहीं बल्कि पूरे कार्यालय का मान और प्रेरणास्रोत है।