नगर निगम ऋषिकेश के प्रभारी सहायक नगर आयुक्त रमेश रावत का देहरादून तबादला हो गया। शुक्रवार को उन्हें कार्यालय से रिलीव किया गया। वह इससे पहले नगर निगम में कर अधीक्षक थे। उसके बाद उनका तबादला ईओ इमलीखेड़ा (हरिद्वार) हुआ था। करीब डेढ़ साल पहले सहायक नगर आयुक्त के रूप में ऋषिकेश में पदभार ग्रहण किया था। वहीं नगर पंचायत स्वर्गाश्रम जौंक के प्रभारी ईओ अंकित राणा का तबादला नगर पंचायत भगवानपुर हरिद्वार में हुआ है। वह हरिद्वार के रामपुर नगर पंचायत से तबादला होकर स्वर्गाश्रम जौंक (पौड़ी गढ़वाल) में आए थे। उन्हें बृहस्पतिवार को कार्यालय से नगर पंचायत भगवानपुर (हरिद्वार) के लिए रिलीव किया गया।