फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों की एंट्री बंद
विज्ञापन


- शाम पांच बजे से डायवर्जन प्लान लागू, नौ बजे रात से आवागमन पूरी तरह रोका

माई सिटी रिपोर्टर

नोएडा। जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली जाने वाले मालवाहक वाहनों की एंट्री बृहस्पतिवार शाम पांच से बंद कर दी गई। हालांकि शाम पांच से रात नौ बजे तक दिल्ली की तरफ से कुछ स्थानों पर मालवाहक वाहनों की एंट्री दी गई। वहीं नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने रात नौ बजे से दिल्ली की तरफ जाने वाले मालवाहक वाहनों को जाने पर रोक लगा दी। इसके लिए यमुना एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर ही दिल्ली जाने वाले वाणिज्यिक वाहनों की एंट्री रोकने से बॉर्डर एरिया में हल्की जाम की स्थिति बनी। डायवर्जन प्लान रविवार तक लागू रहेगा।
शहर से होकर जाने वाले मालवाहक वाहनों को नोएडा-ग्रेनो और यमुना एक्सप्रेसवे पर रोका गया। नोएडा ट्रैफिक पुलिस इसके लिए एडवाइजरी जारी कर चुकी है। नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का डायवर्जन किया गया है। हालांकि दूध, सब्जियां, फल, चिकित्सा आपूर्ति ले जाने वाले मालवाहक वाहन दिल्ली पुलिस की नो एंट्री परमिशन के साथ जा रहे हैं। चिल्ला, डीएनडी, कालिन्दी कुंज, न्यू अशोक नगर, कोण्डली/झुण्डपुरा से होकर दिल्ली को जाने वाले मालवाहक ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर निकाले जाएंगे। चिल्ला रेड लाइट (बॉर्डर) से दिल्ली को जाने वाले वाहन चिल्ला रेड लाइट से यू-टर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से होकर निकाले जाएंगे। वहीं डीएनडी से जाने वाले वाहन डीएनडी टोल से से यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर निकाले जाएंगे।
विज्ञापन

कालिंदी कुंज से जाने वाले वाहन यमुना नदी के पास अंडरपास तिराहे से डायवर्ट कर आगे की ओर निकाले जाएंगे। न्यू अशोक नगर से जाने वाले वाहन गोलचक्कर चौक सेक्टर-15 से डीएससी रोड होकर निकलेंगे। कोंडली-झुंडपुरा जाने वाले वाहन स्टेडियम चौक से होकर निकलेंगे। यह डायवर्जन नोएडा से दिल्ली की ओर जाने वाले मालवाहक वाहनों के लिए लागू किया गया है।
डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, अस्पताल आदि को जाने वाले वाहन दिल्ली पुलिस द्वारा जारी किए गए निर्देश के अनुसार ही निकाले जाएंगे। लोगों ने निजी वाहन कम उपयोग कर मेट्रो रेल का उपयोग करने की अपील की गई है। परेशानी होने पर यातायात हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं।


डायवर्जन क्षेत्र में 80 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मी

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने बताया कि डायवर्जन को पूरी तरह से लागू करने व किसी तरह की परेशानी से बचने के लिए 80 अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिससकर्मी तैनात किए गए हैं। जी-20 शिखर सम्मेलन तक यह व्यवस्था जारी रहेगी। ट्रैफिक कर्मियों की छुट्टी भी कैंसिल की गईं हैं। ट्रैफिक और चालान सेल में ड्यूटी कर रहे कर्मियों की ड्यूटी भी डायवर्जन क्षेत्र में लगाई गई है।



ऐसा है ट्रैफिक डायवर्जन

-चिल्ला बार्डर, डीएनडी बार्डर, कालिंदी कुंज बार्डर, न्यू अशोक नगर, कोंडली, झुंडपुर से दिल्ली जाने वाले वाहनों को बार्डर से पहले यूटर्न लेकर नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर गंतव्य की ओर जाना होगा।

-मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा बील अकबरपुर से आगरा, मथुरा, लखनऊ व अन्य प्रांतों में जाने के लिए एनएच-91 का प्रयोग कर गंतव्य की ओर जाएंगे।

- पलवल से ईस्टर्न पेरिफेरल द्वारा नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे से होकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों का सिरसा लूप से उतरना प्रतिबंधित है। केवल शहर आने वाले भारी मालवाहक वाहन, मध्यम मालवाहक वाहन और हल्के मालवाहक वाहन का संचालन नो-एन्ट्री के प्रावधानों के साथ प्रवेश कर सकेगें।
-जीरो प्वाईंट, परीचौक, पी-3 गोलचक्कर, होंडा सीएल चौक, सूरजपुर घंटा चौक ग्रेटर नोएडा व शहर के आंतरिक मार्ग पर नो-एंट्री के प्रावधान के अनुसार गंतव्य को जा सकेगें।
-परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली में जाने वाहन परी चौक से होंडा सीएल चौक, सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

-पी-3 गोलचक्कर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन पी-3 गोलचक्कर से होंडा सीएल चौक, सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस-वे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।

-होंडा सीएल चौक से पुस्ता तिराहा, पी-3 गोलचक्कर से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन होंडा सीएल चौक से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
- सूरजपुर घंटा चौक से परीचौक से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन सूरजपुर घंटा चौक से तिलपता गोलचक्कर से सिरसा गोलचक्कर से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन




-यमुना एक्सप्रेसवे से नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे होकर दिल्ली जाने वाले वाहन जेवर की ओर उतरकर सबौता अंडरपास से खुर्जा की ओर जाने वाले बाईपास से जहांगीरपुर से खुर्जा, सिकंद्राबाद, बुलंदशहर होकर अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें