फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: उद्यमियों ने अधिकारियों के सामने रखीं समस्याएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेनो चैप्टर की ओर से शुक्रवार को उद्यमी–जीएसटी अधिकारी संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्य वस्तु एवं सेवा कर (एसजीएसटी) गौतमबुद्ध नगर के अपर आयुक्त परीक्षित खटाना मुख्य अतिथि रहे। संयुक्त आयुक्त योगेश विजय और अमित त्रिवेदी भी मौजूद रहे। गोष्ठी में जिले के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों से 50 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों और आईआईए सदस्य शामिल हुए। आईआईए ग्रेनो चैप्टर के चेयरमैन सरबजीत सिंह ने कहा कि जीएसटी व्यवस्था में व्यावहारिक स्तर पर कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। मौके अधिकारियों ने उद्यमियों के सवालों के जवाब दिए और व्यावहारिक समाधान का भरोसा दिलाया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें