फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Noida News: माटी कला से जुड़े उद्यमियों को मिलेगी ऋण में प्राथमिकता

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोेएडा (संवाद)। केनरा बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) में माटी कला स्थापना पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया। कारीगरों को आधुनिक चाक, बिजली से चलने वाला भट्टी समेत टूल के नए डिजाइनों का प्रशिक्षण दिया। इस मौके पर आरसेटी के निदेशक अश्वनी कुमार उपाध्याय ने कहा कि सरकार की वोकल फॉर लोकल पहल के तहत माटी कला को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिला प्रबंधक राम विनोद ने कहा कि प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के तहत पारंपरिक कारीगरों को तीन लाख रुपये तक का ऋण, कौशल प्रशिक्षण और टूल किट उपलब्ध कराई जा रही है। मंडलीय प्रबंधक आर. एस. कटारिया ने कहा कि केनरा बैंक की सभी शाखाओं को माटी कला उद्यमियों के ऋण आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें